Mohit Jain
छत्तीसगढ़ में दिवाली के पहले कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। कहीं पारिवारिक विवाद ने जान ले ली, कहीं लापरवाही और अपराध ने चिंता बढ़ाई। इस बीच धनतेरस पर बाजारों में रौनक भी नजर आई। जानिए राज्यभर की टॉप खबरें एक नजर में:
1.मां ने बेटी को मार-डाला, फिर खुद लगाई फांसी
बालोद में आरक्षक पति की एक्सीडेंट में मौत के बाद डिप्रेशन में थी महिला, बेटे ने कमरे से भागकर बचाई जान।
2. तोते को लेकर भाइयों में झगड़ा
रायगढ़ में घर में पाले तोते को लेकर विवाद, बड़े भाई ने बच्चों संग छोटे भाई पर किया हमला, हालत गंभीर।
3. मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य की जमानत याचिका खारिज
हाईकोर्ट ने कहा गिरफ्तारी और जांच में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं, याचिका को किया खारिज।
4. रायगढ़ में दिवाली से पहले मिठाइयों की जांच
20 सैंपल भेजे गए जांच के लिए, रिपोर्ट दिवाली बाद आएगी मानक या अमानक, 15 दिन बाद होगा साफ।
5. कांकेर में फिर दोहराई गई लापरवाही
कोरर घटना से सबक नहीं, ओवरलोड ऑटो खराब हुआ तो छात्रों से लगवाया गया धक्का।
6. बालोद की दर्दनाक घटना
आरक्षक की मौत के बाद डिप्रेशन में आई महिला ने बेटी की हत्या कर फांसी लगाई, परिवार में मातम।
7. मनरेगा में लापरवाही उजागर
राज्य के 55% गांवों में नहीं हुई सोशल ऑडिट, आधे पद खाली होने से ठप हैं काम।
8.धनतेरस पर चमका ऑटोमोबाइल बाजार
राज्यभर में बिकीं 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां, रायपुर में 4 हजार वाहनों की हुई डिलीवरी।
9. रायपुर में लोगों में नाराजगी
सेजबहार-मुजगहन क्षेत्र के 300 परिवारों पर घर खाली करने का खतरा, बोले “40 साल से रह रहे हैं, अब कहां जाएं?”
10. स्कूल-कॉलेज में एक ही अपार आईडी से होगा प्रवेश
अब छत्तीसगढ़ के स्कूल और कॉलेज में नए सत्र से बिना अपार आईडी (Academic Performance and Achievement Record) के दाखिला नहीं मिलेगा, राज्य सरकार ने लागू की नई व्यवस्था।





