,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी रजत जयंती की शुभकामनाएं

- Advertisement -
Ad imageAd image
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी रजत जयंती की शुभकामनाएं

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X (ट्विटर) पर अपने संदेश में राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को याद किया और इसे गौरव का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने लिखा
“छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 1 नवंबर 2000 को आरम्भ हुई हमारी यात्रा ने 25 वर्षों में विकास, समृद्धि और गौरव की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं।”

विकास और संस्कृति का प्रतीक बना छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेशवासियों की मेहनत,और संस्कारों ने छत्तीसगढ़ को अवसर, नवाचार और संस्कृति का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने बीते वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

विकसित और आत्मनिर्भर राज्य का संकल्प

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे अपनी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को सहेजते हुए एक विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।
उन्होंने कहा “आइए, अपनी परंपराओं, संस्कारों और गौरवशाली इतिहास को सहेजकर विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें।”

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता