Chhath Puja 2025 : नहाय-खाय का महत्व और विधि,पालन करें ये नियम, जानें व्रत के दौरान क्या करें और क्या नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhath Puja 2025 : नहाय-खाय का महत्व और विधि,पालन करें ये नियम, जानें व्रत के दौरान क्या करें और क्या नहीं

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आरंभ होता है। वर्ष 2025 में यह पर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दिन को ‘नहाय-खाय’ कहा जाता है, जो छठ व्रत का पहला और सबसे पवित्र चरण माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु स्नान करके सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं और सूर्यदेव की पूजा का संकल्प लेते हैं।

नहाय-खाय की विधि

छठ पूजा 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि | Subkuz

नहाय-खाय के दिन सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी जैसे गंगा, यमुना या किसी अन्य जलाशय में स्नान किया जाता है। यदि नदी उपलब्ध न हो तो घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है।
स्नान के बाद घर और रसोई की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके बाद पूजा स्थल पर दीपक जलाकर छठी माता और भगवान सूर्य की आराधना की जाती है।

संकल्प मंत्र:
“ॐ अद्य अमुकगोत्रोअमुकनामाहं मम सर्व पापनक्षयपूर्वक शरीरारोग्यार्थ श्री सूर्यनारायणदेव प्रसन्नार्थ श्री सूर्यषष्ठीव्रत करिष्ये।”

इस दिन शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करने के बाद छठ व्रत की औपचारिक शुरुआत होती है। अगले दिन “खरना” मनाया जाता है, जिसमें शाम के समय प्रसाद ग्रहण किया जाता है।

नहाय-खाय के दिन क्या खाना चाहिए?

नहाय-खाय के दिन केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण किया जाता है।
इसमें आमतौर पर कद्दू, लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल शामिल होते हैं।
भोजन में लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं किया जाता और केवल सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है।

छठ पूजा में क्या करें

Chhath Puja 2022 starting from tomorrow Know Nahay-Khay, Kharna and Surya  Arghya Muhurta | Jansatta

छठ महापर्व में साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष महत्व होता है। व्रत के दौरान घर, मंदिर और रसोईघर में पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है। पूजा में किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए और व्रत के प्रसाद को हमेशा साफ-सुथरे वातावरण में ही तैयार किया जाना चाहिए।

यह पर्व कठिन व्रतों में से एक है, जो खरना के बाद शुरू होकर 36 घंटे के निर्जला उपवास तक चलता है। व्रती महिलाएं इस दौरान पानी तक नहीं पीतीं। यदि कोई व्रती गलती से जल ग्रहण कर ले, तो व्रत अधूरा माना जाता है।

छठ पर्व के चारों दिन व्रती महिलाओं को स्नान के बाद नया और साफ वस्त्र धारण करना चाहिए। इस दिन नारंगी रंग का सिंदूर लगाना शुभ माना जाता है। छठ पूजा में सिंदूर का खास धार्मिक महत्व होता है।

छठी मइया को अर्पित करने वाले फलों को अच्छी तरह धोकर ही पूजा में प्रयोग करना चाहिए। बिना धोए फल या सामग्री पूजा में नहीं रखनी चाहिए।

छठ पूजा में क्या न करें

  • व्रती महिलाओं को केवल सात्विक भोजन करना चाहिए और लहसुन-प्याज का सेवन पूरी तरह वर्जित है।
  • परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस अवधि में सादा भोजन करना चाहिए ताकि मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव बना रहे।
  • हर बार नई पूजा की टोकरी या सूप का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। टूटी या पुरानी टोकरी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • यदि पुरानी टोकरी का प्रयोग आवश्यक हो, तो उसे गंगाजल से शुद्ध करके ही प्रयोग करें।
  • पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्य प्रसाद ग्रहण करें, यह शुभ और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है।

नहाय-खाय से शुरू होने वाला यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि शुद्धता, अनुशासन और सूर्य उपासना का संदेश देता है। छठ माता की कृपा से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की जाती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से