छतरपुर: पत्नी ने नहीं बनाई रोटी तो पति ने तवे से बेरहमी से की पिटाई, महिला गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhatarpur: Husband brutally beats wife with a frying pan for not making roti; woman seriously injured

report_ imaran khan, by: vijay nandan

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के उर्द मऊ गांव में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी को तवे से पीट-पीटकर घायल कर दिया।

घटना में 23 वर्षीय सुमन राठौर गंभीर रूप से घायल हुई है। जानकारी के अनुसार, सुमन अपने पति और तीन बेटियों के साथ घर पर थी। सुबह खाना न बनने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आए पति ने रसोई में रखा तवा उठाया और सुमन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गई। किसी तरह अपनी तीनों बेटियों के साथ घर से निकलकर सुमन छतरपुर बस स्टैंड पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने महिला को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को सिटी कोतवाली थाना लाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सुमन राठौर, घायल महिला: “मैंने सुबह रोटी नहीं बनाई थी तो उसने गुस्से में तवा उठाकर मुझ पर हमला कर दिया। मैं किसी तरह बेटियों को लेकर भाग निकली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका