Chattarpur: ग्राम पनौठा में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, इलाके में सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Imran Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Chattarpur: छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनौठा के पास सड़क किनारे दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों शव खून से सने हुए हालत में पाए गए, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

मृतकों की पहचान, पुलिस मौके पर पहुंची
मृतकों की पहचान गहरवार निवासी राजेंद्र यादव और संतोष अनुरागी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही ईशानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। प्रारंभिक जांच में हादसा या हत्या—दोनों ही संभावनाओं से इनकार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

इलाके में दहशत, परिजनों ने की न्याय की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'