मुरैना में खाद वितरण केंद्र पर बवाल, लाठियां चलने से तीन किसान घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुरैना: जिले में सोमवार को गल्ला मंडी परिसर स्थित खाद वितरण केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। खाद लेने आए किसानों के दो गुटों में विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई से होते हुए लाठियां चलने तक पहुंच गई। इस झड़प में तीन किसान घायल हो गए, जिनमें से एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

सुबह से लाइन में लगे थे किसान

जानकारी के अनुसार, गल्ला मंडी परिसर में सुबह करीब 5 बजे से ही किसान खाद लेने के लिए लाइन में लगने लगे थे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे जैसे ही वितरण केंद्र खुला, भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ किसान लाइन से हटकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे, जिससे पीछे खड़े किसानों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

लाठियों से हमला, तीन घायल

विवाद के बीच किसान दो गुटों में बंट गए और देखते ही देखते लाठियां चलने लगीं। इस झड़प में अजय तोमर, राजाराम तोमर और रमेश तोमर निवासी मिरघान घायल हो गए। अजय तोमर को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायल किसान का बयान

अजय तोमर ने बताया कि पहले धक्का-मुक्की में वे लाइन से बाहर हो गए थे। जब वे दोबारा लाइन में आने की कोशिश कर रहे थे, तभी विवाद शुरू हो गया और दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई।

प्रशासन का बयान

मुरैना एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि जिले में खाद की पर्याप्त आपूर्ति है, फिर भी किसान हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि किसान खाद वितरण केंद्र पर लाठियां लेकर क्यों पहुंचे थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन

Datia: जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, आरोपी हिरासत में

Report: Vijay Datia (मध्य प्रदेश): जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत

देशभर में Coal Workers Strike: चार लेबर कोड के विरोध में खदानों में कामकाज ठप

एसईसीएल बैकुंठपुर समेत देशभर के कोयला उद्योग में मजदूरों का आक्रोश अब

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी

कोरबा में Illegal Mining पर कार्रवाई: 9 वाहन और 700 घन मीटर रेत जप्त

Illegal Mining: कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज