दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार, कई राज्यों में अलर्ट जारी; जानें ताजा मौसम अपडेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी रह सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। दिल्ली के लिए येलो अलर्ट और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली में बारिश का रिकार्ड स्तर

बीते दिनों हुई भारी बारिश ने मई महीने में 1901 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा 24 घंटे की वर्षा का रिकॉर्ड बनाया है। मौसम विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी में तेज हवा और बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में पेड़ गिरने और जलभराव जैसी घटनाएं सामने आई हैं। सरकार ने आपदा प्रबंधन और नगर निगम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना

यूपी के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, मऊ, बलिया, कुशीनगर समेत 35 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिहार के 23 जिलों में येलो अलर्ट

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के 23 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पटना, गया, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे इलाके शामिल हैं। यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है।

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर और चंबा जिलों में आंधी, बिजली गिरने और ओले गिरने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 9 मई तक इस क्षेत्र में मौसम अस्थिर बना रह सकता है। विभाग ने लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा है।

हरियाणा और पंजाब में राहतभरी बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में हुई बारिश ने तापमान को कम किया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, दोनों राज्यों में 6 मई तक बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है।

राजस्थान में एक हफ्ते तक रह सकता है असर

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में 5 से 7 मई के बीच आंधी और बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शनिवार को हुई वर्षा ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है।

मध्य प्रदेश की 25 हॉट न्यूज़ 04 मई 2025: इंदौर से भोपाल तक अपडेट..यह भी पढ़े

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल