Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति आज भी जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन प्रदान करती है। उन्होंने न केवल राजनीति और कूटनीति पर विचार दिए, बल्कि वैवाहिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सिद्धांत भी बताए। इन्हीं में से एक है पति-पत्नी की उम्र में उचित अंतर।

Chanakya Niti : पति-पत्नी की उम्र में कितना गैप होना चाहिए?
शादी से पहले लड़का और लड़की की उम्र का ध्यान रखना एक महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है। खासकर अरेंज मैरिज में यह विषय अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। चाणक्य नीति के अनुसार, पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर 3 से 5 वर्ष तक होना आदर्श माना गया है।
Chanakya Niti : क्यों जरूरी है सही उम्र का अंतर?
चाणक्य का मानना था कि यदि पति पत्नी से थोड़ा बड़ा होता है, तो वह अपने अनुभव, धैर्य और परिपक्वता से रिश्ते को बेहतर तरीके से संभाल सकता है। इससे दांपत्य जीवन में संतुलन, समझ और सम्मान बना रहता है।
Chanakya Niti : ज्यादा उम्र का अंतर क्यों नहीं होना चाहिए?
चाणक्य के अनुसार, यदि पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर बहुत अधिक हो जाता है, तो रिश्ते में असंतुलन और विचारों में मतभेद पैदा हो सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है।
Chanakya Niti : कम उम्र की लड़की से विवाह पर चाणक्य की राय
चाणक्य ने यह भी कहा है कि अधिक उम्र के पुरुष का बहुत कम उम्र की लड़की से विवाह करना उचित नहीं है। ऐसे संबंध लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होते और उनमें सामंजस्य की कमी देखी जा सकती है।
read more : Chanakya Niti : अमीर बनना है तो आज ही छोड़ दें ये 3 आदतें, वरना जीवनभर रहेगा पछतावा

