CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-april-20/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…

1. शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी
कवर्धा में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। युवक का अपने दोस्त की पत्नी से अफेयर था। दोनों घर से भागकर शादी करने के बाद गांव लौटे थे, जहां उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

2. वेदांता प्लांट हादसे में 24 मौतें, सियासत तेज
छत्तीसगढ़ के वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 24 पहुंच गई है, जबकि 12 घायलों का इलाज जारी है। मामले में नवीन जिंदल ने जांच के बाद ही FIR की बात कही, वहीं भूपेश बघेल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और उद्योगपतियों पर निशाना साधा।

3. लॉटरी में कार का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी
एक रिटायर्ड BSP कर्मचारी को लॉटरी में कार जीतने का झांसा देकर करीब 1 करोड़ रुपए ठग लिए गए। ठगों ने ऑनलाइन दवा ऑर्डर के जरिए संपर्क किया और किस्तों में पैसे ऐंठते रहे। पुलिस साइबर एंगल से जांच कर रही है।

4. अवैध संबंध के शक में युवक पर जानलेवा हमला
दुर्ग में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

5. वनकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला, 7 पर केस
रायगढ़ में अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने टांगी और डंडों से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

6. शिवनाथ नदी में डूबे दो दोस्तों की मौत
दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए दोस्तों में से दो युवक शिवनाथ नदी में नहाते समय डूब गए। SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बरामद किए।

7. गांजा तस्कर गिरफ्तार, कार से कर रहा था सप्लाई
दुर्ग-भिलाई में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो कार में रखकर नशे की सप्लाई कर रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह माल कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।

8. सरकारी रेस्टहाउस में शराब पार्टी करते अफसर पकड़े गए
कोरबा के सरकारी रेस्टहाउस में DSPM प्लांट के 5 अधिकारियों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। मौके से शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं। मामले में उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

9. मंगेतर की प्रताड़ना से युवती ने दी जान
रायगढ़ में एक युवती ने अपने मंगेतर की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

10. पेड़ पर मिला 3 दिन पुराना शव, सनसनी
बालोद में जम्ही टोल प्लाजा के पास एक युवक का 3 दिन पुराना शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव की हालत खराब थी और उसमें कीड़े लग चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. वसूलीबाज अफसरों पर नरमी,

Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरानी कार्गो शिप किया जब्त, वीडियो जारी

Hormuz Strait: अरब सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हालात एक बार

US Iran के बीच टूटा सीजफायर, कार्गो शिप पर अमेरिका का हमला, ईरान ने किया पलटवार

US Iran: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सीजफायर के बावजूद तनाव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. वसूलीबाज अफसरों पर नरमी,

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए