,

CG News: छत्तीसगढ़ की टॉप–10 खबरें (27-12-2025)

- Advertisement -
Ad imageAd image
CG News

CG News:

1. सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
कथा करने सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत का वीडियो चर्चा में है। एक थाना प्रभारी ने जूते-टोपी उतारकर उनके पैर छुए, वहीं मंत्री खुशवंत भी साथ नजर आए। कांग्रेस ने इसे सरकारी खजाने की डकैती बताया।

2. पुलिस भर्ती के नाम पर 3.50 लाख की ठगी
दुर्ग-भिलाई में पुलिस भर्ती का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर 13 साल बाद केस दर्ज किया गया।

3. प्रॉपर्टी टैक्स अब एक क्लिक में जमा होगा
रायपुर सहित प्रदेश के 53 नगरीय निकायों में प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन एक क्लिक में जमा किया जा सकेगा। भुगतान के लिए यूपीआई विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

4. पुरानी रंजिश में युवक की अपहरण के बाद हत्या
मुंगेली में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने में पहले रिपोर्ट लिखी जाती तो युवक की जान बच सकती थी।

5. शराब घोटाले में 59 नए आरोपी जुड़े
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार शराब घोटाले में अब तक 81 आरोपी सामने आ चुके हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि करीब 2800 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया।

6. मकर संक्रांति पर दलपत सागर में जलेंगे ढाई लाख दीपक
जगदलपुर में मकर संक्रांति पर दलपत सागर में 2.5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। नगर निगम ने बताया कि सफाई कार्य 60 से 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

7. रायपुर में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
न्यू ईयर पार्टी के लिए ड्रग्स लाने वाला दुर्ग निवासी आरोपी रायपुर में पकड़ा गया। 217 मामलों में पुलिस ने कुल 3 करोड़ रुपये का नशे का सामान जब्त किया।

8. धान खरीदी में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
बालोद जिले में धान खरीदी में अनियमितता पर मोखा समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। किसानों के घर सत्यापन और सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।

9. भारतमाला परियोजना में पर्यावरण संकट
सड़क निर्माण के लिए 86 हजार पेड़ काटे गए हैं। बदले में 4.5 लाख पौधे लगाने हैं, लेकिन उनके रोपण के लिए पर्याप्त भूमि नहीं मिलने से संकट खड़ा हो गया है।

10. 29 तारीख से हड़ताल का ऐलान
अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 से हड़ताल की घोषणा की है। ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि आंदोलन से सरकारी कामकाज ठप रहेगा।

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी