
समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से रहना होगा सावधान : सीएम योगी
अयोध्या, 20 अक्टूबर : सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने संतों के साथ बैठक की। चर्चा के पश्चात सीएम योगी ने संतों के साथ अल्पाहार ग्रहण किया। सीएम ने संतों का सम्मान भी किया। इसके बाद कारसेवकपुरम की गौशाला में गायों को गुड़, चना और केला खिलाया।











