
राम सुतार को मिलेगा ‘महाराष्ट्र भूषण’ सम्मान, सीएम फडणवीस ने किया ऐलान
By: Yoganand Shrivastva ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार राम सुतार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘महाराष्ट्र भूषण’ से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में इस बात की घोषणा की। यह राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसके तहत 25 लाख रुपये और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।











