
Madhupur: हल्की बारिश ने ही खोली नगर परिषद की पोल, रेलवे अंडरपास बना ‘तालाब’; राहगीर परेशान
Madhupur शहर में हुई बेमौसम की हल्की बारिश ने मधुपुर नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम और विकास के दावों की हकीकत बयां कर दी है। महज कुछ ही देर की फुहारों ने शहर के मुख्य रेलवे भूतल पुल (अंडरपास) को जलमग्न कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।











