
जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा: डोडा में खाई में गिरा टेंपो, 5 की मौत, 19 घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।










