
Lal Chowk Srinagar: गणतंत्र दिवस पर लाल चौक तिरंगामय, गूंजे भारत माता की जय के नारे
Lal Chowk Srinagar: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।










