
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर सवाल – “वोटर लिस्ट पर भरोसा नहीं रहा”
BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश के कुछ राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिससे चुनाव की विश्वसनीयता पर असर पड़ा है।











