
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, आज 210 माओवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे
रिपोर्ट- प्रवींस मनहर, एडिट- विजय नंदन रायपुर/जगदलपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। उत्तरी बस्तर के अबुझमाड़ इलाके में 210 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जिनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं। इन सभी ने कुल 153 हथियार पुलिस के हवाले











