
जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा से मिले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शिष्टाचार भेंट
रिपोर्ट- सुमन जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों के बीच राज्य से जुड़े विषयों और समाजसेवा से संबंधित मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।










