
गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 14 लाख की इनामी दो महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर
BY: Yoganand Shrivastva गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को एटापल्ली तहसील के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस की C-60 कमांडो टीम ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। इन दोनों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।











