
बेंगलुरु में भीषण हादसा: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटर सवार दंपति को कुचला, पुलिस चौकी में जा घुसी — दोनों की मौके पर मौत
BY: Yoganand Shrivastva बेंगलुरु: रिचमंड सर्कल इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस एक स्कूटर को कई मीटर तक घसीटते










