
मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं कंगना रनौत, लोगों से किया ये वादा
बॉलीवुड एक्ट्रेस और नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत बुधवार (10 जुलाई, 2024) को अपने संसदीय क्षेत्र मंडी पहुंचीं। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए तीन संवाद केंद्रों का उद्घाटन किया। कंगना की ओर जिन तीन संवाद केंद्रों का उद्घाटन किया गया उनमें भावला, मनाली और मंडी शामिल







