CET परीक्षा में छात्रों से जबरन जनेऊ और कलावा उतरवाने का मामला, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

शिवमोग्गा (कर्नाटक): कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के साथ कथित रूप से धार्मिक प्रतीकों के अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों से जनेऊ और कलावा (रक्षा सूत्र) उतरवाया गया। कलावा को डस्टबिन में फेंकने और जनेऊ को जबरन उतारने को लेकर छात्रों और उनके परिजनों ने नाराज़गी जताई है।

यह घटना आदि चुनचुनगिरी पीयू कॉलेज परिसर की बताई जा रही है, जहाँ परीक्षा में शामिल होने आए तीन छात्रों को धार्मिक प्रतीकों की वजह से रोका गया। बताया गया कि गेट पर मौजूद गार्ड्स ने दो छात्रों से जनेऊ और कलावा उतरवा दिया, जबकि तीसरे छात्र ने इसका विरोध किया और करीब 15 मिनट तक उसे गेट पर ही बैठाए रखा गया। बाद में उसे जनेऊ पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दी गई, लेकिन कलावा को हटा दिया गया और डस्टबिन में फेंक दिया गया।

पीड़ित छात्र अभिज्ञान के मामा ने बताया कि उनके भांजे को परीक्षा देने से पहले जनेऊ और कलावा उतारने के लिए कहा गया। छात्र ने जनेऊ उतारने से मना कर दिया और परीक्षा छोड़ने तक को तैयार हो गया, लेकिन अंत में उसे जनेऊ के साथ परीक्षा में बैठने दिया गया, जबकि कलावा जबरन उतरवा लिया गया।

ब्राह्मण संगठनों का विरोध

परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्रों ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई तो मामला तूल पकड़ गया। अखिल कर्नाटका ब्राह्मण महासंघ सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि कॉलेज पहुंचे और इस कृत्य का विरोध किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि धार्मिक प्रतीकों को इस तरह हटवाना केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान है।

कॉलेज की सफाई और शिक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

कॉलेज प्रशासन की ओर से गार्ड ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने केवल वही निर्देश पालन किए जो उसे संस्थान की ओर से मिले थे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री एमसी सुधाकर ने संज्ञान लिया है।

मंत्री ने कहा,
“अगर यह घटना सही है, तो यह बेहद निंदनीय है। मैंने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। परीक्षा केंद्रों के लिए तय प्रोटोकॉल में कहीं भी धार्मिक वस्त्र या प्रतीकों को उतारने का निर्देश नहीं होता। जांच के बाद दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।”

दमाद के साथ भागी सास, ससुर अभी भी रखने को तैयार…यह भी पढ़े

19 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के