मोहन सरकार का चला डंडा: मछली परिवार की 25 करोड़ की कोठी जमींदोज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: गुरुवार को जिला प्रशासन ने मछली परिवार की करोड़ों की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की। ड्रग तस्करी और रेप मामले में आरोपी रहे यासीन और शाहवर मछली के परिवार की तीन मंजिला कोठी को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। कार्रवाई से पहले घर में रखा सामान बाहर निकलवाया गया।

प्रशासनिक कार्रवाई

हथाईखेड़ा इलाके में बनी यह कोठी लगभग 15 हजार वर्गफीट में फैली हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रशासन और नगर निगम की टीम के साथ मौके पर लगभग 400 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि कोठी पूरी तरह सरकारी जमीन पर बनी थी, इसलिए इसे गिराया गया।

कोठी की भव्यता

  • निर्माण वर्ष: 1990
  • कुल क्षेत्रफल: 15,000 वर्गफीट
  • तीन मंजिला इमारत में 30 से ज्यादा कमरे
  • कीमत: लगभग 20–25 करोड़ रुपये
  • परिसर में गार्डन, गैराज और बच्चों के खेलने की जगह भी बनाई गई थी

पीड़ित की गुहार

तोड़फोड़ के दौरान राजेश तिवारी नामक व्यक्ति तिरंगा लेकर मौके पर पहुंचा और बताया कि मछली परिवार ने उसे पहले भी बंधक बनाकर मारा-पीटा था और नशीला पदार्थ दिया था। तिवारी का आरोप है कि पुलिस को सबूत देने के बावजूद अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई।

कानूनी पक्ष

मछली परिवार के वकील ने आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत है। उनका कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया नियमों को ताक पर रखकर की गई।

इससे पहले की बड़ी कार्रवाई

30 जुलाई को भी प्रशासन ने मछली परिवार की करीब 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया था। उस दौरान 50 एकड़ से अधिक जमीन पर बने फार्म हाउस, वेयरहाउस और अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए थे।

आपराधिक पृष्ठभूमि

हाल ही में शाहवर मछली और उसका भतीजा यासीन, कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप और ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार हुए थे। इनके पास से ड्रग्स और अवैध हथियार भी जब्त हुए थे। जांच में पता चला कि ये राजस्थान से नशे का सामान लाकर भोपाल के पब और लाउंज में सप्लाई करते थे। यासीन के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को