BSP सुप्रीमो मायावती ने किया ‘भारत बंद’ का समर्थन, इस राज्य में दिख रहा सबसे ज्यादा असर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर आज यानी 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का एलान किया है। जिसका असर देखने को भी मिल रहा है। बकायदा नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (एनएसीडीएओआर) की ओर से मांगों की एक लिस्ट जारी की गई है। जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग की गई है। वहीं भारत बंद के आह्वान को यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपना समर्थन दिया है।

भारत बंद का मायावती ने किया समर्थन

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भारत बंद का समर्थन करते हुए एक्स पर लिखा, “बीएसपी का भारत बंद को समर्थन, क्योंकि बीजेपी व कांग्रेस आदि पार्टियों के आरक्षण विरोधी षडयंत्र एवं इसे निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण 1 अगस्त 2024 को SC/ST के उपवर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध लोगों में रोष व आक्रोश है।”

बीएसपी सुप्रीमो ने आगे लिखा, “इसको लेकर इन वर्गों के लोगों द्वारा आज ‘भारत बंद’ के तहत सरकार को ज्ञापन देकर संविधान संशोधन के जरिए आरक्षण में हुए बदलाव को खत्म करने आदि की मांग की है. बंद को बिना किसी हिंसा के अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से किए जाने की अपील भी की गई है. एससी-एसटी के साथ ही ओबीसी समाज को भी आरक्षण का मिला संवैधानिक हक इन वर्गों के सच्चे मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अनवरत संघर्ष का परिणाम है, जिसकी अनिवार्यता व संवेदनशीलता को बीजेपी, कांग्रेस व अन्य पार्टियां समझकर इसके साथ भी कोई खिलवाड़ न करें।”

राजस्थान में ‘भारत बंद’ का सबसे ज्यादा असर

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भारत बंद का असर भी देखने को मिलने लगा है। इसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। राजस्थान के पांच जिलों में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। राजस्थान में बंद का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार के जहानाबाद में भारत बंद के समर्थकों ने उंटा में नेशनल हाइवे (एनएच) 83 को ब्लॉक कर दिया गया है। दरसअल, आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में ‘आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति’ आज एक दिवसीय भारत बंद का एलान किया है।

Bhoomi pujan : मालीखेड़ी विसर्जन घाट का होगा कायाकल्प, ₹1.45 करोड़ से बनेगा आधुनिक घाट

Bhoomi pujan : भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Durg police news : दुर्ग में 200 से ज्यादा महिला कमांडो को मिला आपदा और सुरक्षा प्रशिक्षण

रिपोर्ट- विष्णु गौतम Durg police news : दुर्ग पुलिस द्वारा खुर्सीपार स्थित

Giridih News : गिरिडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, रंजिश में वारदात की आशंका

संवाददाता: विवेक गुप्ता Giridih news : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र

PAK VS NZ: सुपर-8 में आज बड़ा मुकाबला, पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

PAK VS NZ: पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम

WaterContamination : अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, 42 सैंपल पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रिपोर्ट: दिनेश गुप्ता WaterContamination : अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था

जामताड़ा में Municipal Election 2026 को लेकर 21 फरवरी शाम 5 बजे से सख्त निषेधाज्ञा लागू

Municipal Election 2026: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त

International Wedding: शिकोहाबाद में जर्मन दूल्हे गुस्ताव ने खुशी संग लिए सात फेरे

International Wedding: शिकोहाबाद में एक अनोखी और ऐतिहासिक शादी ने पूरे जिले

Faridabad: पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक विवाद की आशंका

Report by: Sandeep Chaudhary, Edit by: Priyanshi Soni Faridabad: फरीदाबाद के पल्ला

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर तेज रफ्तार टाटा विस्टा कार डिवाइडर और रेलिंग

Police Firing Practice: BMP-07 में सभी पदाधिकारियों को कराया गया लक्ष्याभ्यास

Police Firing Practice: कटिहार जिले में पुलिस बल की कार्यक्षमता को और