Border-2: खत्म हुआ इंतजार, विजय दिवस पर रिलीज होगा ‘बॉर्डर-2’ का टीजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Border-2 news

Border-2: देशभक्ति फिल्मों के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि फिल्म का टीजर 16 दिसंबर 2025 को विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। टीजर दोपहर 1:30 बजे लॉन्च होगा, जबकि फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Border-2: चार सितारों की दमदार चौकड़ी ने बढ़ाया उत्साह
टीजर की घोषणा के साथ ही टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी एक साथ नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म की भव्यता, तीव्रता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। इससे पहले जारी किए गए अलग-अलग किरदारों के पोस्टरों के बाद अब चारों कलाकारों की एक साथ मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Sunny, Diljit, Varun and Ahan-starrer 'Border 2' release date

सनी देओल का घातक अंदाज, बाकी कलाकारों का साहसी रूप
पोस्टर में सनी देओल अपने प्रतिष्ठित और युद्ध में माहिर अवतार में दिख रहे हैं, वहीं वरुण धवन कर्तव्यनिष्ठ और अडिग संकल्प के साथ नजर आते हैं। दिलजीत दोसांझ संघर्ष के बीच अदम्य साहस का प्रदर्शन करते दिखते हैं, जबकि अहान शेट्टी युवा और निडर जज्बे का प्रतीक बनकर उभरे हैं। यह सामूहिक पोस्टर भाईचारे, बलिदान और भावनाओं की झलक देता है।

विजय दिवस से जुड़ा खास महत्व
विजय दिवस भारत की 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है, जो भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद दिलाता है। इसी दिन टीजर रिलीज करने का फैसला फिल्म की देशभक्तिपूर्ण कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाता है।

Border 2 cast finally comes together for group pic; internet thinks Varun  Dhawan is misfit between Diljit Dosanjh, Sunny | Bollywood

मजबूत टीम और दमदार निर्देशन
‘बॉर्डर-2’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जबकि निर्माण टीम में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता शामिल हैं। यह फिल्म भारतीय सैनिकों की वीरता, साहस और बलिदान की परंपरा को आगे बढ़ाने का वादा करती है।

यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: अक्षय खन्ना की फीस को लेकर बड़ा खुलासा, औरंगजेब या रहमान डकैत – किस रोल के लिए मिला ज्यादा पैसा?

देशभक्ति, जज्बे और शौर्य से भरपूर इस ऐतिहासिक गाथा के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘बॉर्डर-2’ जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

India US talks: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर सार्थक बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

India US talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के

Nepal में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

Nepal: नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री

CG: Top 10

CG: 1. तरबूज के नीचे छिपाकर गांजा तस्करीMahasamund में पुलिस ने चेकिंग

MP: Top 10

MP: 1. महावीर जयंती छुट्टी पर सस्पेंसMahavir Jayanti की छुट्टी को लेकर

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट