उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बीजेपी की दो दिवसीय कार्यशाला, पहले दिन पीएम मोदी का सम्मान और सांसदों को ट्रेनिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने सांसदों को मतदान प्रक्रिया की गहन जानकारी देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है। रविवार को संसद भवन परिसर में शुरू हुई इस कार्यशाला के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वर्कशॉप के पहले दिन पीएम मोदी को GST 2.0 सुधारों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसदों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की ट्रेनिंग दी गई। दो दिन की इस वर्कशॉप को कुल चार सेशन्स में विभाजित किया गया है, जिसमें पार्टी के इतिहास, विकास यात्रा और सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

100% वैध मतदान का लक्ष्य

बीजेपी का उद्देश्य है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में सभी सांसद बिना किसी त्रुटि के सही तरीके से मतदान करें। इसके लिए उन्हें बैलट पेपर पर निशान लगाने की सही तकनीक, चुनाव अधिकारी द्वारा दिए गए पेन के उपयोग और बैलट पेपर को मोड़कर सही तरीके से मतपेटी में डालने जैसी बारीकियों की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि कोई वोट अमान्य न हो।

चुनाव 9 सितंबर को

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा। एनडीए (NDA) ने सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। हालांकि एनडीए उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन यह चुनाव निर्विरोध नहीं होगा।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'