,

बिलासपुर: भीषण ट्रेन हादसा, पैसेंजर और मालगाड़ी में जोरदार टक्कर, 6 यात्रियों की मौत , 10 घायल

Bilaspur: Horrific train accident, passenger and goods train collide, 3 passengers reported dead, several injured

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर, विष्णु गौतम, एडिट- विजय नंदन

बिलासपुर: बिलासपुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत लालखदान क्षेत्र के पास मंगलवार शाम एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। हावड़ा रूट पर चल रही एक पैसेंजर मेमू ट्रेन और एक मालगाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 6 यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 10 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से महज कुछ किलोमीटर दूर लालखदान के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू ट्रेन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत की मौत बताई जा रही है जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारण पूरे रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेन के डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर सिग्नल फेल्योर या मानवीय त्रुटि की संभावना जताई जा रही है।

हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

  • उसलापुर – 7777857338
  • बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
  • चांपा – 8085956528
  • रायगढ़ – 9752485600
  • पेंड्रा रोड – 8294730162
  • कोरबा – 7869953330

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख मुआवजे का ऐलान; CRS करेंगे विस्तृत जांच

बिलासपुर स्टेशन के पास लालखदान क्षेत्र में मंगलवार शाम पैसेंजर मेमू लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने तत्काल सहायता और विस्तृत जांच की घोषणा की है। इस दुखद हादसे में कई यात्रियों की जान गई है और दर्जनों घायल हुए हैं, जिससे पूरे रेल रूट पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने प्रभावित यात्रियों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है:

  • मृतकों के परिजन: ₹10 लाख
    गंभीर रूप से घायल यात्री: ₹5 लाख
    सामान्य रूप से घायल यात्री: ₹1 लाख

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…