,

दिवाली-छठ पर रेलवे ने बिहार वासियों को दिया बड़ा तोहफा; स्पेशल ट्रेनों को हरी दी झंडी

- Advertisement -
Ad imageAd image
दिवाली-छठ पर रेलवे ने बिहार वासियों को दिया बड़ा तोहफा; स्पेशल ट्रेनों को हरी दी झंडी

BY: MOHIT JAIN

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही भारतीय रेलवे ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। दिवाली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने न केवल 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, बल्कि राज्य को सात नई ट्रेनों का तोहफ़ा भी दिया है।

29 सितंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सभी को सुरक्षित यात्रा सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

किन रूट्स पर चलेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें?

नई सौगात में तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जो बिहार को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी:

  • अजमेर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
  • दिल्ली-छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस
  • हैदराबाद-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

इन ट्रेनों में कुल 19 कोच होंगे 11 सेकंड क्लास और 8 स्लीपर। खासियत यह है कि यात्री कम किराए में आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर कर सकेंगे।

बिहार को मिलीं चार नई पैसेंजर ट्रेनें

रेलवे ने बिहारवासियों की सुविधा के लिए चार नई पैसेंजर ट्रेनें भी शुरू की हैं। इनका उद्देश्य लोकल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देना और राज्य के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ना है।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि यह पहल खासकर नवरात्रि, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई है।

बिहार के रेल विकास की तारीफ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया था, और आज उसी नींव पर नई योजनाएं लागू हो रही हैं।

त्योहारों पर बिहार से बाहर रहने वाले लाखों लोग अपने घर लौटते हैं। ऐसे में रेलवे का यह निर्णय न सिर्फ भीड़ कम करेगा, बल्कि यात्रियों की सुविधा को भी बढ़ाएगा। बिहारवासियों के लिए यह सचमुच दिवाली और छठ से पहले का बड़ा रेलवे गिफ्ट है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार