बिहार चुनाव: दीघा सीट पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया प्रचार, भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Elections: Union Minister Shivraj Singh Chouhan campaigns in Digha seat, addresses public meeting in support of BJP candidate

पटना- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बिहार पहुंचें। यहां शिवराज सिंह ने पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव चौरसिया के समर्थन में रोड शो कर आशियाना फेस वन, मौर्य पथ पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आरजेडी ने 15 सालों में बिहार को क्या दिया है..? अब जब करारी हार सामने खड़ी दिखाई दे रही है तो बौखला गए हैं, झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन जनता जानती है कि ये झूठों के सरदार हैं। कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं, ये भस्मासुर हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल गांधी और तेजस्वी ये दो बेईमान बबुआ जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता तो तय कर चुकी है और बिहार में भारी बहुमत से एनडीए आ रही है।

राहुल, बिहार में केवल जलेबियां तलते हैं
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी जब भी बिहार आते हैं, तो कभी मछलिया पकड़ते हैं तो कभी जलेबियां तलते हैं। ये महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन है, इनके आधे लोग जेल में और आधे लोग बेल पर हैं। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, आज जब चुनाव प्रचार के पहले चरण का अंतिम दिन है, तब तेजस्वी घबरा कर कह रहे हैं कि, हम महिलाओं के खाते में रुपए डालेंगे। इससे साफ है कि वो बुरी तरह परेशान हैं, घबराए हुए हैं। जबकि जनता भारतीय जनता पार्टी, NDA पर विश्वास करती है। महिला कल्याण के जो काम मोदी जी के नेतृत्व में हुए हैं, यहाँ नीतीश बाबू ने किए हैं या भाजपा शासित राज्यों में हुए हैं, जनता उस पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि, अब 1 करोड़ 21 लाख बहनों के खातों में 10 हजार रुपए रोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत डाले जा चुके हैं, तो भरोसा तो इस पर करेंगे। इसलिए चाहे बहनें हों, युवा हों, अब उनके झूठ पर कोई भरोसा नहीं करता। विश्वास उस पर है जो हमने किया है, अभी भी किया है और आगे भी जो कहा है वो जरूर करेंगे।

जनता में पहले भय था, अब भरोसा है
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जब बिहार में लालू राज था तब भय था, लेकिन आज जनता को भय नहीं भरोसा है। पहले केवल अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार था, लेकिन अब बिहार में नवाचार हो रहा है। पहले लोगों ने क्राइम स्टेट देखा है और अब बिहार को प्राइम स्टेट बनता देख रहे हैं। तब जंगलराज था, आज सुशासन है। पहले बिजली के खंभे थे लेकिन तार नहीं होते थे, आज बिजली के साथ विकास का उजाला है। RJD का मतलब लोग मानते हैं रंगबाजी, रिश्वत, जंगलराज और डकैती, वो जंगलराज अब जनता फिर से नहीं लाएगी। जनता फैसला कर चुकी है, भारी बहुमत से NDA की वापसी हो रही है। विकास, सुशासन और जनकल्याण ये तीनों मुद्दों को लेकर मोदी जी में विश्वास, नीतीश जी की छवि, NDA की एकता, ये सुनिश्चित कर चुकी है कि, NDA अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर जीतेगा, एनडीए की महाविजय होने वाली है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना