by: vijay nandan
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। सूची के अनुसार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से और विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।
BJP releases first list of 71 candidates for Bihar Assebly elections. Deputy CM Samrat Choudhary to contest from Tarapur, Deputy CM Vijay Kumar Sinha from Lakhisarai, State Minister Nitin Nabin from Bankipur and Renu Devi to contest from Bettiah. pic.twitter.com/brXr2q2Ym7
— ANI (@ANI) October 14, 2025
इन नेताओं को मिला टिकट
पहली सूची में कई वरिष्ठ और वर्तमान मंत्रियों को भी जगह दी गई है। इनमें मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉ. सुनील कुमार, संजय सरावगी और डॉ. प्रेम कुमार शामिल हैं।
- भाजपा ने इस बार अपनी पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है।
- इनमें
- रेणु देवी (बेतिया)
- गायत्री देवी (परिहार)
- देवंती यादव (नरपतगंज)
- स्वीटी सिंह (किशनगंज)
- निशा सिंह (प्राणपुर)
- कविता देवी (कोढ़ा)
- रमा निषाद (औराई)
- अरुणा देवी (वारिसलीगंज)
- श्रेयसी सिंह (जमुई) शामिल हैं।
- इस बार 101 सीटों पर उतरेगी भाजपा




राज्य में भाजपा कुल 101 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार में 9 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर 2025 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
#WATCH | Bihar | On being announced as party candidate from Bankipur, state minister & BJP leader Nitin Nabin says," I want to thank the party's central and state leadership for having faith in me. I also express my gratitude to the people of Bankipur. There are many issues,… pic.twitter.com/3iivYMpAwt
— ANI (@ANI) October 14, 2025