,

MAHAKUMBH 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन निगम का बड़ा कदम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Big step of Transport Corporation on the instructions of Chief Minister Yogi Adityanath

योगी सरकार के निर्देश पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम 350 शटल बसों में मुख्य स्नान पर्वों और इसके एक दिन पहले व बाद में निशुल्क यात्रा करायेगा। महाकुम्भ में यह यात्रा 18 दिन होगी।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर परिवहन निगम श्रद्धालुओं को मुफ्त यात्रा का लाभ देने जा रहा है। महाकुम्भ-2025 के दौरान मेला क्षेत्र में परिवहन निगम द्वारा 350 शटल बसों के संचालन की तैयारी है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि महाकुम्भ-2025 में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक कुल 06 मुख्य स्नान निर्धारित हैं। क्रमशः 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 03 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा एवं 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इन तिथियों को पड़ने वाले मुख्य स्नान, मुख्य स्नान के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद तक मुफ्त यात्रा का लाभ प्राप्त होगा। इस प्रकार कुल 18 दिन तक मुफ्त यात्रा का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। शटल बसें विभिन्न पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र तक निःशुल्क यात्रा करायेगी।

अपर प्रबंध निदेशक श्रीराम सिंह वर्मा ने पत्र जारी कर सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बताया कि शटल बसों मेें मुख्य स्नान एवं उसके एक दिन पूर्व व पश्चात यात्रियों को जीरो मूल्य टिकट जारी किया जायेगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की