मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात, राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र से मिली मंजूरी, अब MSP पर खरीदी जाएगी सोयाबीन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मंगलवार 10 सितंबर को मध्य प्रदेश कैबिनेट ने सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाकर 4,892 रुपये प्रति क्विंटल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। अब केंद्र की मोदी सरकार ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्या कहा था?

सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10 सितंबर को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि केंद्र ने महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के प्रस्तावों को पहले ही मंजूरी दे दी है और मध्य प्रदेश के प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

वहीं कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि सीएम मोहन यादव ने सोयाबीन का एमएसपी बढ़ाकर 4,892 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव रखा और कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एमपी के किसानों को मिली सौगात

उन्होंने आगे कहा था कि राज्य में सोयाबीन का उत्पादन अच्छा होता है, लेकिन किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। मौजूदा कीमत 4,000 रुपये प्रति क्विंटल है और इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा। अब इसी प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे मध्य प्रदेश के किसानों को सोयाबीन के लिए 4,892 रुपये प्रति क्विंटल का दाम मिलेगा, जो किसी तोहफे से कम नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का