टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक को बड़ा झटका, इस देश में X सस्पेंड, एलन मस्क बोले- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। उनके मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को ब्राजील में सस्पेंड कर दिया गया है। लंबे विवाद के बाद एक्स के खिलाफ यह फैसला ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने दिया। शीर्ष अदालत के जज अलेक्जेंड्रे डी मोरेस के इस फैसले पर एलन मस्क बुरी तरह भड़क गए हैं।

मस्क ने जज को बताया तानाशाह

एलन मस्क इतना आगबबूला हो उठे कि उन्होंने एक्स को सस्पेंड किए जाने का आदेश देने वाले जज को तानाशाह से तुलना कर दी। एलन मस्क ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, “दुनिया भर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बड़े पैमाने पर हमला किया जा रहा है। अलेक्जेंड्रे डी मोरेस एक तानाशाह हैं, जो जज की भूमिका निभा रहे हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी भी लोकतंत्र का आधार होती है। ब्राजील के जज को जनता ने नहीं चुना, वो राजनीतिक दबाव की वजह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बर्बाद कर रहे हैं।”

एक्स सस्पेंड किए जाने की क्या रही वजह?

दरअसल, जज अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने बीते बुधवार (28 अगस्त) को एलन मस्क से ब्राजील में एक्स के कानूनी प्रतिनिधि का नाम बताने को कहा था। साथ ही कोर्ट ने मस्क को चेतावनी भी दी थी कि अगर वो कानूनी प्रतिनिधि का नाम नहीं बताते हैं तो अगले 24 घंटे में बड़ा फैसला लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

नहीं बता पाए मस्क और…

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एलन मस्क तय समय में ब्राजील में कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करने में विफल रहे और उन्हें यह झटका झेलना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निलंबन के साथ-साथ एक्स पर जुर्माना भी लगाया गया है। कहा गया कि निलंबन आदेश तब तक जारी रहेगा जब तक कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो जाता और जुर्माना नहीं भर दिया जाता। मस्क और मोरेस के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के परिणामस्वरूप ब्राजील में सैटेलाइट इंटरनेट प्रदाता स्टारलिंक के वित्तीय खाते भी जब्त कर लिए गए हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Haridwar: ग्रामीण क्षेत्र में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Report by: Dharmraj, Edit by: Priyanshi Soni Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र

PM Malaysia Visit: PM मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना 8 साल बाद यात्रा, जाकिर नाइक का मुद्दा उठेगा

PM Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिन के आधिकारिक

Swadesh Agenda: ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक संग्राम !

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda: आज स्वदेश एजेंडा में बात करेंगे -

T20 WC 2026: आज से T20 विश्व कप का आगाज़, भारत की पहली भिड़ंत USA से

T20 WC 2026 आज से शुरु होने जा रहा है, भारत अपना

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का

JH News 07-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 07-02-2026: 1. चाईबासा में छज्जा गिरामंगलहाट परिसर में छज्जा गिरने

CG News 07-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 07-02-2026: 1. सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने

MP News 07-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 07-02-2026: 1. इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी नेशनल समिटइंदौर में आज से शुरू

Horoscope 07-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 07-02-2026: मेष राशिआपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और निर्णय सोच-समझकर लेंगे। किसी

Dumka: आसनबनी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka । दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत