,

भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवा से 15 सटोरिए गिरफ्तार

Big action by Bhatapara police: 15 bookies arrested from Goa

BY- ISA AHMAD

अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। भाटापारा में पकड़े गए सटोरिए की निशानदेही पर गोवा के बोगमालो इलाके में छापा मारते हुए पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलौदाबाजार साइबर सेल और भाटापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग 8.15 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया है, जिसमें 56 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 4 टैब, पासबुक और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़े रजिस्टर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह RBC-139, WIN BUZZ-7 और KHELO YAAR 164 जैसे बुक पैनल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते हैं, जिससे इस गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

एसपी भावना गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह गिरोह देशभर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क फैला रहा था, जिसे भाटापारा से शुरू हुई जांच के जरिए धराशायी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद आगे और भी गिरफ्तारियों की संभावना है और गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

यह सफलता पुलिस की सायबर विशेषज्ञता और तेजी से की गई कार्रवाई का परिणाम है, जिसने ऑनलाइन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम साबित किया है।

Ye Bhi Dekhe – 09 मई 2025 राशिफल

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…