Bhopal: श्री हनुमान जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए : गोविंद सिंह राजपूत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को हनुमान प्राकट्योत्सव के अवसर पर सागर जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्धि की कामना की तथा श्रद्धालुओं को हनुमान प्राकट्योत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भगवान हनुमान त्याग, सेवा और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। मंत्री श्री राजपूत श्री बालाजी मंदिर धर्माश्री, सागर में आयोजित हनुमान प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की ।

इसके बाद मंत्री श्री राजपूत ग्राम सीहोरा पहुंचे, जहां हनुमान प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे गांव में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसके पश्चात मंत्री श्री राजपूत श्रीसिद्ध देव सिद्धेश्वर चम्पाबाग लक्ष्मीपुरा वार्ड में श्रीसर्व सिद्धेश्वर समिति द्वारा आयोजित हनुमान प्राकट्योत्सव चल समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान हनुमान की आराधना की और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

शाम को मंत्री श्री राजपूत श्री सिद्ध क्षेत्र लखेरा धाम राहतगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी की महाआरती में भाग लिया। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: डीआर अवधि में कटौती असंवैधानिक, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सरकार पर आरोप

MP: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से

CM Yogi का कालाबाजारी पर एक्शन, 233 पर दर्ज FIR, 20 गिरफ्तार

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर

MP: डीआर अवधि में कटौती असंवैधानिक, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सरकार पर आरोप

MP: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: 1. सौतेली बेटी और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें महत्व और इतिहास

Good Friday 2026: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन