,

भोपाल: वर्षा का छठवां दौर आज से होगा शुरू

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal: The sixth round of rain will start from today

पं. विनोद गौतम

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में वर्षा का आगमन

भोपाल, 31 अगस्त। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज रात से वर्षा के छठवें दौर की शुरुआत हो गई है। रविवार रात 8:05 बजे सूर्य का प्रवेश पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ, जिसके साथ ही 1 सितंबर से वर्षा का छठवां नक्षत्रीय चरण प्रारंभ हो रहा है।

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पर वर्षा सवार

ज्योतिष मठ संस्थान के पंचांगकार पं. विनोद गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पर वर्षा सवार हुई है। योगायोग की दृष्टि से यह नक्षत्र स्त्री–स्त्री संज्ञक है और इस पर चंद्र–चंद्र का योग बन रहा है। इस नक्षत्र में वर्षा का आगमन महिषि पर सवार होकर हुआ है।

अनावृष्टि के संकेत, होगी रिमझिम और फुहारों की वर्षा

पं. गौतम ने बताया कि यह नक्षत्र वायु नाड़ी होने के कारण अनावृष्टि के योग बना रहा है। इसका अर्थ है कि इस दौरान हवा का प्रतिशत अधिक रहेगा, जिसके चलते बारिश हल्की रिमझिम और फुहारों के रूप में देखने को मिलेगी। इस अवधि में बारिश धूप-छांव के असर में रहेगी और कई बार अवरुद्ध भी हो सकती है।

अतिवृष्टि का दौर थमेगा

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व मघा नक्षत्र के दौरान अतिवृष्टि के योग बने थे, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने जैसी तबाही मची। परंतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र इस सिलसिले को थामने वाला है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश सामान्य होगी।

अभी दो नक्षत्र और शेष

गौतम ने बताया कि वर्षा अब तक छह नक्षत्रों से गुजर चुकी है और अभी दो नक्षत्र शेष हैं। कुल आठ नक्षत्रीय दौर के बाद वर्षा ऋतु का चक्र पूर्ण होता है।

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को

Pickup Vehicle Accident: कोलिहा मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप खेत में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

Pickup Vehicle Accident: कोलिहा मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन अचानक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में तीन स्ट्रॉन्ग

Chanakya Niti: रिश्तों को मजबूत और सफल बनाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां केवल राजनीति और शासन तक सीमित

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: सावन मास के शुभारंभ के साथ गुरुवार, 30 जुलाई 2026 का