27 मार्च को भोपाल में बड़ा रोजगार मेला! यहां देखें कंपनियों की लिस्ट और योग्यता!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
rojgar mela bhopal

मध्य प्रदेश के भोपाल में युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आ रहा है। भोपाल रोजगार मेला 2025 का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय भोपाल और बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह मेला 27 मार्च 2025 (गुरुवार) को सुबह 10:00 बजे से ज्ञान विज्ञान भवन, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, होशंगाबाद रोड, भोपाल में आयोजित होगा। यह आयोजन मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

भोपाल रोजगार मेला 2025: पद और कंपनियों की जानकारी

इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जो विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। यहां कुछ प्रमुख कंपनियों और उनके पदों की जानकारी दी गई है:

कंपनी का नामपदनामयोग्यताआयु सीमा
भारती एयरटेल प्राइवेट लिमिटेडकस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, फील्ड एग्जीक्यूटिव8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक18 से 30 वर्ष
एन.आई.आई.टी. भोपालबैंक असिस्टेंट मैनेजरस्नातक18 से 30 वर्ष
मेंगनम बीपीओ आशिमा मॉल भोपालकस्टमर एग्जीक्यूटिव12वीं, स्नातक18 से 35 वर्ष
मां शारदा इंटरप्राइजेस न्यू मार्केट भोपालकॉल सेंटर10वीं, 12वीं18 से 40 वर्ष
बजाज अलायंस लाइफसेल्स ऑफिसर12वीं, स्नातक18 से 30 वर्ष
भारतीय जीवन बीमा निगमबीमा अभिकर्ता10वीं, स्नातक, पीजी18 से 30 वर्ष
पुखराज हेल्थ केयर भोपालसेल्स ऑफिसर, पीजी10वीं, स्नातक, पीजी18 से 35 वर्ष
एजिस फेडरल लॉइफ इंश्योरेंस प्रा. लि.लाइफ एडवाइजर12वीं, स्नातक18 से 35 वर्ष
एच.डी.बी. फाइनेंशियल सर्विसेज भोपालसेल्स ऑफिसर, सीनियर12वीं, स्नातक, पीजी18 से 35 वर्ष
एजिस कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज प्रा. लि.कस्टमर एग्जीक्यूटिव (मराठी आवेदकों के लिए)12वीं, स्नातक, कंप्यूटर ज्ञान22 से 35 वर्ष

इसके अलावा, आई.टी.आई पास उम्मीदवारों के लिए भी कंपनियों द्वारा जॉब और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा स्वरोजगार से संबंधित जानकारी और सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

  • इच्छुक उम्मीदवारों को 27 मार्च 2025 को सुबह 10:00 बजे तक ज्ञान विज्ञान भवन, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में अपने सभी प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा।
  • साक्षात्कार के दौरान कंपनियों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • योग्यता: 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक और आई.टी.आई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक है।
  • दस्तावेज: आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और बायोडाटा साथ ले जाना अनिवार्य है।

नोट:

यह रोजगार मेला युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो इस मेले में जरूर शामिल हों और अपने सपनों की नौकरी पाने का मौका हाथ से न जाने दें।

Ye Bhi Dekhe – मध्य प्रदेश में 125 IFS अफसरों का काला सच: जंगल की रक्षा या लूट का खेल?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को