Bhopal News : राजधानी में धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हबीबगंज थाना पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में संलिप्त वकील राजकुमार पांडे को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें अब रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, राजकुमार पांडे पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। उन्हें करीब छह दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के लिए अदालत से दो बार तीन-तीन दिन का रिमांड लिया गया, जिसमें पुलिस ने उनसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। रिमांड अवधि समाप्त होने पर बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Bhopal News : यह पूरा मामला संस्कृति विभाग में कथित फर्जीवाड़े से जुड़ा है। इसी संबंध में हबीबगंज थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगे की जांच में और खुलासे होने की संभावना है।
आपको बता दें कि जुलाई 2025 में भी वकील राजकुमार पांडे पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगा थे। राजकुमार पांडे पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। महिला से छेड़छाड़ के बाद राजकुमार पांडे ने बघेल मोटर्स के संचालक गणेश सिंह बघेल और उनकी वर्कशॉप के मैनेजर से विवाद किया, गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उनकी वर्कशॉप में आग लगा दी थी। वर्कशॉप के संचालक गणेश बघेल और प्रदीप पांडे ने कमला नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
जुलाई 2025 का विवाद 👇
ये भी जानिए IPL Betting : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने चार सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार

