IPL Betting : दुर्ग में आईपीएल सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
IPL Betting : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पाटन इलाके में चल रहे अवैध सट्टा कारोबार पर दबिश देकर पुलिस ने चार सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में करन देवांगन, उत्तम निषाद, गोपाल निषाद और लोकेश यादव को गिरफ्तार किया गया। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि सभी आरोपियों को घेराबंदी कर मौके से पकड़ा गया जब वे सट्टे के लेन-देन के लिए एकत्र हुए थे।

IPL Betting : ऑनलाइन ऐप से चल रहा था सट्टा नेटवर्क, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
IPL Betting : जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी “साइलेंट 777” ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे थे। इस ऐप की आईडी और लिंक उन्हें एडमिन कुलदीप बागड़े से ₹15,000 प्रति व्यक्ति में मिली थी। यह पूरा नेटवर्क पिछले 15 दिनों से सक्रिय था।पुलिस ने बताया कि गुजरात और पंजाब के मैच के बाद आरोपी बाजार चौक पाटन में पैसों के हिसाब-किताब के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के पास से 4 स्मार्टफोन और नकदी बरामद हुई है।
IPL Betting : फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य एडमिन कुलदीप बागड़े की तलाश जारी है, जो इस पूरे सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
read more : Apex Bank Cooperative Meeting : अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

