Bhopal: खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ आज, कैलाश खेर के सुरों से सजेगा मंच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal: राजधानी में आज खेल और युवा ऊर्जा के सबसे बड़े उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। खेलो एमपी यूथ गेम्स का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज शाम 6:30 बजे तात्या टोपे स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्टेडियम को विशेष रोशनी व सजावट से संवारा गया है।

Bhopal: मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। प्रदेशभर से खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में इस आयोजन के गवाह बनेंगे।

Bhopal

कैलाश खेर–कैलासा बैंड बनाएंगे शाम यादगार
समारोह को खास और यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी टीम कैलासा बैंड के साथ लाइव प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा इंडिया’स गॉट टैलेंट फेम डांस ग्रुप की एयरोबेटिक परफॉर्मेंस, भव्य मार्च-पास्ट और खेल भावना पर आधारित विशेष नृत्य-नाटिका भी दर्शकों को रोमांचित करेगी।

Bhopal: युवाओं के लिए बड़ा मंच बनेगा आयोजन

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के अनुसार, इस बार खेलो एमपी यूथ गेम्स को नए और व्यापक स्वरूप में आयोजित किया गया है। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश स्तर पर टीम चयन और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगा।

Bhopal: एक लाख से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी

खेलो एमपी यूथ गेम्स अब प्रदेश में खेलों के जनआंदोलन के रूप में पहचान बना चुका है। इस संस्करण में ग्रामीण, शहरी और आदिवासी अंचलों से एक लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद चयनित खिलाड़ी अब 28 खेलों में राज्य स्तरीय मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल