,

Arrah शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की गला रेतकर हत्या; बधार में मिला शव, परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में लगाया हत्या का आरोप

Arrah

Report: Neha gupta

Arrah संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 24 वर्षीय भीम राम की हत्या से खुशियों वाला घर मातम में बदल गया है। मृतक बेंगलुरु में रहकर काम करता था और हाल ही में अपनी शादी के लिए घर आया हुआ था। बुधवार की सुबह उसका शव सहार थाना क्षेत्र के ननउर पुल के पास स्थित बधार से बरामद हुआ।

Arrah अपनी ही शादी का निमंत्रण देने निकला था मृतक

भीम राम अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित था और घर-घर जाकर रिश्तेदारों व करीबियों को निमंत्रण पत्र दे रहा था। मंगलवार को वह कार्ड बांटने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने ननउर पुल से करीब दो मीटर दूर खेत (बधार) में उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अपराधियों ने युवक की गला रेतकर हत्या की थी।

Arrah प्रेम-प्रसंग और रंजिश का शक

परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने आशंका जताई है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस बिंदु पर गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या शादी तय होने के बाद किसी पुरानी रंजिश के कारण उसे रास्ते से हटाया गया।

Arrah मौके पर पहुँची FSL टीम और पुलिस बल

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने इकट्ठा किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Read this: Bastar Development : बीजापुर में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ योजनाओं का शुभारंभ

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…