Bhogaon news: शराब ठेके के विरोध में महिलाएं सड़क से भाजपा कार्यालय तक उतरीं, मारपीट का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: kamlesh kumar

Bhogaon news: थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा और दुर्गापुर में प्रस्तावित शराब के ठेके को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर जहां शिवपुरा में ठेके को लेकर ग्रामीणों का विरोध थमा नहीं, वहीं रजवाना रोड पर दुर्गापुर के पास शराब बिक्री शुरू होने से महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ठेका किसी भी हाल में न खोले जाने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा ग्राम अपूरपुर के लिए प्रस्तावित शराब का ठेका पहले शिवपुरा में खोला गया। विरोध बढ़ने पर ठेका संचालन कर रहे लोगों ने दुर्गापुर के निकट एक दुकान से शराब बेचना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची महिलाओं ने जब विरोध किया तो ठेका संचालकों द्वारा उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इस घटना में अनार कली और रामनंदनी घायल हो गईं, जिससे गांव में रोष और बढ़ गया।

महिलाओं का कहना है कि गांव के आसपास शराब का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा। इससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा और अपराध की आशंका भी बढ़ेगी। जिस स्थान पर ठेका प्रस्तावित है, वहां से महिलाओं और बच्चों का नियमित आवागमन रहता है, जिससे उनकी सुरक्षा और शांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि ठेका खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जिलाधिकारी से बात कर उचित समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि जनभावनाओं के विरुद्ध कोई भी निर्णय नहीं होने दिया जाएगा।

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान