,

भारतीय किसान संघ की ट्रैक्टर रैली, सरकार से 36 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

BY: Yoganand Shrivastava

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भारतीय किसान संघ की ओर से एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसान ट्रैक्टरों और बैलगाड़ियों के साथ शहर की सड़कों पर उतर आए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 36 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

किसानों की प्रमुख मांगों में फसल बीमा योजना में पारदर्शिता, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी, खाद और बीज की पर्याप्त आपूर्ति, बिजली की समस्या का समाधान और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा शामिल रही। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल सिंह अंजना ने कहा कि जिले में सोयाबीन की फसल वायरस के कारण बर्बाद हो रही है, लेकिन किसानों को बीमा राशि नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि खाद की भारी कमी और कालाबाजारी के कारण किसान परेशान हैं। इसके अलावा बिजली की खराब व्यवस्था और समय पर ट्रांसफार्मर न बदले जाने से खेती प्रभावित हो रही है।

उन्होंने मांग की कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किया जाए और अन्य फसलों की खरीदी तय दरों पर हो। किसान संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…