भारतीय किसान संघ की ट्रैक्टर रैली, सरकार से 36 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भारतीय किसान संघ की ओर से एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसान ट्रैक्टरों और बैलगाड़ियों के साथ शहर की सड़कों पर उतर आए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 36 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

किसानों की प्रमुख मांगों में फसल बीमा योजना में पारदर्शिता, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी, खाद और बीज की पर्याप्त आपूर्ति, बिजली की समस्या का समाधान और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा शामिल रही। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल सिंह अंजना ने कहा कि जिले में सोयाबीन की फसल वायरस के कारण बर्बाद हो रही है, लेकिन किसानों को बीमा राशि नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि खाद की भारी कमी और कालाबाजारी के कारण किसान परेशान हैं। इसके अलावा बिजली की खराब व्यवस्था और समय पर ट्रांसफार्मर न बदले जाने से खेती प्रभावित हो रही है।

उन्होंने मांग की कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किया जाए और अन्य फसलों की खरीदी तय दरों पर हो। किसान संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Ambikapur: हैदराबाद सड़क हादसे में डॉक्टर के बेटे की मौत, मेडिकल जगत में शोक

Edit by: Priyanshi Soni Ambikapur: अंबिकापुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.

IRCTC: आज से रेल यात्रा हुई महंगी, लंबी दूरी के सफर पर बढ़ा किराया

IRCTC: आज यानी 26 दिसंबर से रेल यात्रा महंगी हो गई है।

Jaipur: मस्जिद के बाहर रेलिंग को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस छोड़ी, 6 जवान घायल

Jaipur: जिले के चौमूं कस्बे में शुक्रवार सुबह मस्जिद के बाहर रेलिंग

USA: एयरस्ट्राइक से ISIS ठिकानों पर हमला, ट्रम्प बोले- मारे गए आतंकियों को क्रिसमस की बधाई

USA: अमेरिका ने गुरुवार रात नाइजीरिया में आतंकी संगठन ISIS के ठिकानों

Stocks to Buy: आज JBM Auto और Hindustan Copper समेत इन शेयरों से कमाई के संकेत

Stocks to Buy: क्रिसमस से एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार

AGRA: क्रिसमस पर ताजमहल में बम्पर भीड़, 40,545 पर्यटकों ने किया दीदार

AGRA: क्रिसमस के मौके पर आगरा एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों

GWALIOR: ऑनलाइन शॉपिंग रिटर्न के नाम पर महिला से साइबर ठगी, खाते से उड़े 2 लाख रुपए

GWALIOR: ऑनलाइन शॉपिंग के बाद सामान वापस करने की कोशिश एक महिला

Top 10 HR News: 26-12-2025

HR News: हरियाणा के फार्मासिस्टों को बड़ी राहतफार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की

Top 10 CG News: 26-12-2025

CG News: नारायणपुर में जवान ने खुद को गोली मारीनारायणपुर जिले में

Top 10 MP News: 26-12-2025

MP News: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंडप्रदेश में पारा चार डिग्री सेल्सियस

Rashifal: जानिए आज का राशिफल (26-12-2025)

Rashifal: मेष राशि:आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी

सदैव अटल समाधि पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित

भारत रत्न, परम श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी