Bhagalpur: माघी पूर्णिमा पर उत्तरवाहिनी गंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhagalpur

Report by: Sanjeev Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Bhagalpur: माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में बिहार और झारखंड से आए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान के लिए उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में “हर हर महादेव” और “मईया पार्वती” के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा अजगैबीनाथ नगर भक्तिमय हो गया।

Bhagalpur: गंगा स्नान कर दान-पुण्य कर रहे श्रद्धालु

मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा जल में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ सुबह से ही हजारों श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंच चुके थे।

Bhagalpur: मिथिलांचल के कांवड़ियों की देवघर यात्रा शुरू

Bhagalpur

मिथिलांचल क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़िया अजगैबीनाथ की उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर गंगा जल भरकर पैदल और वाहनों से देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए और जयकारे लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं।

Bhagalpur: प्रशासन ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। एसडीआरएफ और गोताखोरों को तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में गंगा घाट से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Bhagalpur: महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज

अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमनन्द गिरी ने माघी पूर्णिमा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को देखते हुए मंदिर में रंग-रोगन और सजावट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Read also: Sasaram: रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग में मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी