Bemetara District: साजा स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर व स्टाफ से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara District

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit

Bemetara District: जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स के साथ एक युवक ने अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bemetara District: अस्पताल में आक्रोश और हड़ताल

घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रहे कर्मचारी भारी आक्रोश में हैं। विरोध स्वरूप डॉक्टर और नर्सों ने काम बंद कर दिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा से थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित महिला डॉक्टर और स्टाफ ने प्रशासन से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार ऐसी घटनाओं से कर्मचारी डर महसूस कर रहे हैं और लंबे समय से कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Bemetara District

पूर्व में भी हुई थी ऐसी घटना

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि साजा से पहले भी देवरबीजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इसी तरह की घटना हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने सरकारी अस्पतालों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bemetara District: प्रशासन की प्रतिक्रिया

एसडीओपी विनय साहू ने कहा कि सभी डॉक्टर्स के द्वारा आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच करके जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Bemetara District

अगला कदम

अब प्रशासन पर नजर है कि वायरल वीडियो और कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर आरोपी पर क्या कार्रवाई होती है।

Child Abuse : बस्ती में सौतेली मां ने 2.5 साल की बच्ची को पीटकर किया घायल

Child Abuse : ढाई साल की मासूम पर अमानवीय अत्याचार रिपोर्ट :

CM-GRIDS Highway Project : आगरा दक्षिण में CM-GRIDS योजना के तहत आधुनिक महामार्ग का निर्माण

CM-GRIDS Highway Project : RCC व्हाइट टॉपिंग और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित

Workers Protest : गेवरा खदान में ठेका मजदूरों का घेराव, शोषण के खिलाफ उठी आवाज

Workers Protest : पेमेंट स्लीप और एचपीसी रेट को लेकर मजदूरों में

Hamirpur: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहीं 5 नाबालिग लड़कियां, वीडियो वायरल

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने

Vidhyak Rameshwar Sharma ने चंद्रशेखर तिवारी का किया समर्थन, मुस्लिम नेताओं पर साधा निशाना

Vidhyak Rameshwar Sharma: हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर कुछ मुस्लिम नेता

Vaibhav Sooryavanshi की धमाकेदार पारी, राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को खेले

Bengaluru Airport पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रहे थे सोना

Bengaluru Airport: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. भिलाई स्टील प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. यूसीसी लागू करने की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 अप्रैल 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों