बेमेतरा: 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मिले कलेक्टर रणबीर शर्मा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Collector Ranbir Sharma met students who performed excellently in 10th and 12th

BY- ISA AHMAD

बेमेतरा जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्रों से व्यक्तिगत चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली और उन्हें कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों के छात्रों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

विशेष रूप से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेरला की छात्रा वैशाली साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयास, अध्यापकों की मेहनत और पालकों के सहयोग का परिणाम है।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे, बीईओ अरुण खरे, डाइट प्राचार्य श्री घृतलहरे, छात्र-छात्राओं के पालकगण तथा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बेमेतरा जिले में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बीते वर्षों की तुलना में कहीं अधिक सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा है।

रिपोर्ट: संजू जैन, बेमेतरा

Nainital: आलूखेत जंगल में भीषण आग, अलर्ट पर SDRF और वन विभाग

Report by: Bhuvan Singh Nainital जिले के आलूखेत क्षेत्र में जंगल में

Bakloh:शहीद जवान को नम आंखों से विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Report by: Sandeep Chaudhary Bakloh: हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित बकलोह सैन्य