Basil : सूखती हुई तुलसी में जान फूंक देंगे ये घरेलू नुस्खे, चंद दिनों में पौधा हो जाएगा घना और हरा-भरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Basil

Basil तुलसी का पौधा बेहद संवेदनशील होता है। ज्यादा ठंड, तेज धूप या पोषक तत्वों की कमी के कारण अक्सर यह सूखने लगता है। अपनी तुलसी को नया जीवन देने के लिए आप इन 4 असरदार घरेलू खाद का उपयोग कर सकते हैं:

चाय पत्ती और गोबर की खाद (नाइट्रोजन का पावरहाउस)

Basil तुलसी के पौधे की तेजी से ग्रोथ के लिए नाइट्रोजन बहुत जरूरी है।

  • चाय पत्ती: इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और महीने में 2-3 बार मिट्टी में मिलाएं। यह मिट्टी को उपजाऊ बनाती है।
  • गोबर की खाद: पुरानी गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट जड़ों में डालने से पौधे को जरूरी पोषण मिलता है। फरवरी का महीना खाद डालने के लिए सबसे उपयुक्त समय है।

हल्दी का पानी (फंगस और कीड़ों का काल)

Basil कई बार तुलसी की जड़ों में फंगस लग जाती है, जो बाहर से दिखाई नहीं देती लेकिन पौधा सुखा देती है।

  • उपयोग: 1 लीटर पानी में 1 चम्मच हल्दी घोलें और इसे गमले में डालें। हल्दी एंटीफंगल होती है, जो जड़ों के कीड़ों को खत्म कर पौधे को स्वस्थ बनाती है। इससे पीली पत्तियां फिर से हरी होने लगती हैं।

पुरानी छाछ और एलोवेरा का जादू

Basil मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए पुराने नुस्खे बेहद कारगर हैं।

  • छाछ: अगर घर में पुरानी खट्टी छाछ बची है, तो उसे पानी में मिलाकर तुलसी की जड़ों में डाल दें। यह नेचुरल बूस्टर का काम करती है।
  • एलोवेरा: एलोवेरा जेल या इसका जूस पानी में मिलाकर डालने से पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पौधा बीमारियों से बचा रहता है।

Read this: Bhopal : माघ मेला विवाद: उमा भारती ने किया शंकराचार्य का समर्थन, परमहंस महाराज ने की NSA लगाने की मांग

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और