Bareilly: हनीट्रैप गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार; दुष्कर्म के केस की धमकी देकर वसूल चुकी थी 10 लाख रुपये

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bareilly

Report: Dushyendra Kumar

Bareilly : थाना प्रेमनगर पुलिस ने शहर में सक्रिय एक शातिर हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की एक मुख्य महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भले लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलती थी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

10 लाख वसूले, फिर की 12 लाख की नई डिमांड

Bareilly मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रेमनगर के इंद्रनगर निवासी एक युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित के अनुसार, महिला ने पहले उससे दोस्ती की और विश्वास में लेकर संबंध बनाए। इसके बाद उसने अपना असली रंग दिखाते हुए युवक को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। लोक-लाज के डर से पीड़ित अब तक महिला को 10 लाख रुपये दे चुका था, लेकिन आरोपी महिला की भूख कम नहीं हुई और उसने 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी।

पुलिस का जाल और आरोपी की गिरफ्तारी

Bareilly पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रेमनगर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसमें सौदेबाजी और धमकी से जुड़े कई अहम सबूत होने की संभावना है।

आर्थिक तंगी और लालच में बनी अपराधी

Bareilly पुलिस की कड़ी पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी के चलते उसने शॉर्टकट से पैसे कमाने के लिए इस रास्ते को चुना। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इस महिला के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है और अब तक कितने लोग इस हनीट्रैप का शिकार हो चुके हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Read this: Agra : ताजमहल की साख पर भारी पड़ी अव्यवस्था: विदेशी पर्यटक का फूटा गुस्सा, ‘हाई क्लास’ टिकट के बाद भी धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए