BY: Yoganand Shrivastva
बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 2700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 1 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों—ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और स्थानीय भाषा परीक्षा—के आधार पर पूरी की जाएगी।
मुख्य विवरण
- संस्था: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
- पद: अप्रेंटिस
- कुल रिक्तियां: 2700
- शैक्षणिक योग्यता: स्नातक
- आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (1 नवंबर 2025 तक)
- स्टाइपेंड: 15,000 रुपये प्रति माह
- प्रशिक्षण अवधि: 12 माह
- अंतिम तिथि: 1 दिसंबर 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: bankofbaroda.bank.in
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी: 11 नवंबर 2025
- आवेदन शुरू: 11 नवंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तारीख: 1 दिसंबर 2025
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
- नई Registration ID और पासवर्ड बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ नियत आकार में अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS: 800 रुपये
- SC / ST: कोई शुल्क नहीं
- PwBD: 400 रुपये
जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें अंतिम समय से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है। समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।





